जीआरपी पुलिस ने बिछड़े परिवार को मिलवाया

कानपुर। Government Railway Police की कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए बिछड़े परिवार को सकुशल मिलवाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। जीआरपी थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिसकर्मियों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली।
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन परिसर में एक महिला अपने छोटे बच्चों के साथ भटकती हुई दिखाई दी। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला व बच्चों को सुरक्षित थाने लाकर उनसे पूछताछ की। पुलिस ने धैर्यपूर्वक बातचीत कर उनके परिजनों की जानकारी जुटाई और संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया।
काफी प्रयास के बाद पुलिस टीम ने महिला के परिजनों का पता लगाया और उन्हें थाने बुलाया गया। परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर महिला और बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने परिवार से मिलते ही महिला और बच्चों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और परिजनों ने जीआरपी पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला, उपनिरीक्षक मोहित कुमार के साथ हेड कांस्टेबल शिव सिंह, प्रमोद कुमार यादव, रमेश सोनकर, हरिपाल यादव, महिला हेड कांस्टेबल विपिन यादव तथा कांस्टेबल सतेंद्र सिंह, शिवेंद्र कुमार, बलवन्त चौधरी, अमित कुमार और अर्जुन यादव की विशेष भूमिका रही।
जीआरपी पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही की यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए जीआरपी पुलिस हमेशा तत्पर रहती है और भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद