कानपुर पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने आईटी एक्ट मामलों की समीक्षा हेतु अर्दली रूम किया

कानपुर। सत्यजीत गुप्ता, पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा कानपुर पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय में आईटी एक्ट से संबंधित विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित किया गया। अर्दली रूम के दौरान आईटी एक्ट से जुड़े प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में डिजिटल साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन, साइबर तकनीकी साक्ष्यों के सुरक्षित संरक्षण तथा विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही साइबर अपराधों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही और तकनीकी समन्वय को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।अंत में सभी विवेचकों को प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद