मन की बात कार्यक्रम में कानपुर उत्तर जिला प्रदेश में प्रथम, रचा इतिहास

कानपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण के सफल एवं प्रभावी आयोजन में भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
हर माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस प्रेरणादायी कार्यक्रम को बूथ स्तर तक व्यापक रूप से सुनाने, अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठनात्मक समन्वय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कानपुर उत्तर जिला पूरे प्रदेश में अव्वल रहा।
इस ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने जिला कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मन की बात के संयोजक एवं जिला कार्यालय मंत्री रोहित साहू, जिला मॉनिटरिंग टीम की संयोजक सुनीता गौड़ सहित पूरी टीम को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अभियान है। यह कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक ऊर्जा, प्रेरणा और सहभागिता का संदेश पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि कानपुर उत्तर जिले के समर्पित कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक जनसंपर्क कर अधिकतम लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ा, जिसका परिणाम प्रदेश में प्रथम स्थान के रूप में सामने आया।
उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि संगठन की सामूहिक मेहनत, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। भविष्य में भी कानपुर उत्तर जिला इसी प्रकार संगठनात्मक उत्कृष्टता के साथ जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने इस सफलता को प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन की सशक्त रणनीति और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम बताया तथा आगामी कार्यक्रमों में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर जिले के 14 मंडलों में रामलला मंडल ने अपने सभी बूथों पर 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधि राजपाल, रामकुमार सिंह, मनोज अग्रवाल, पूनम कंवर, अभिराज सिंह चंदेल, अभिषेक दीक्षित, यश जायसवाल, राधा सैनी, प्रभाकर अवस्थी, मनोज छबी लाल, सुदर्शन, सुरेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे, योगेश पांडे, शुभम दीक्षित, रमाशंकर अग्रहरि, अजय शुक्ला एवं विजय पटेल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद