कानपुर। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने ट्रैफिक पुलिस लाइन का विस्तृत एवं सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सेक्टर एवं जोन विभाजन सहित समस्त कार्यप्रणालियों की गहन समीक्षा की गई।
अपर पुलिस आयुक्त ने संचालित यातायात योजनाओं की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा उनके क्रियान्वयन की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात जाम की समस्या के स्थायी समाधान और प्रमुख मार्गों पर सतत व प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरक्षण के दौरान यातायात मीडिया सेल कार्यालय, कैश कार्यालय, जीडी कार्यालय एवं स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया गया। अभिलेखों व दस्तावेजों का परीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु, सुरक्षित और जनहितैषी बन सके।
ट्रैफिक पुलिस लाइन का सघन निरीक्षण