रेलवे पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई: कानपुर से लापता दो वर्षीय बच्ची सकुशल मिली

मनीष गुप्ता
कानपुर। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए महज 9 घंटे के भीतर अपहरण की गई दो वर्ष की बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीओ जीआरपी डी के सिंह ने बताया कि जीआरपी पुलिस को सूचना मिली थी कि कानपुर के एक रेलवे पुल के पास एक महिला अपने बच्चों के साथ सो रही थी। जब महिला की नींद खुली तो उसकी दो साल की बेटी मौके से गायब थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से मामला लेते हुए तुरंत एक विशेष टीम गठित की।
पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, पुल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान पुलिस ने जालौन निवासी राजू धीमर को हैरिसगंज जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।सीओ जीआरपी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने बच्ची का अपहरण किस मंशा से किया था और उसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है। बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया है, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली है।पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की चारों ओर सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद