कानपुर में आरएनजी निसान शोरूम पर 7-सीटर ‘निसान ग्रेवाइट’ का भव्य लॉन्च, 5.65 लाख की शुरुआती कीमत

कानपुर-शहर के प्रमुख कार शोरूम आरएनजी निसान (संगीत सिनेमा, आचार्य नगर) में निसान कंपनी की बहुप्रतीक्षित 7-सीटर कार ‘निसान ग्रेवाइट’ का भव्य शुभारंभ किया गया इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय मौजूद रहीं, जिन्होंने रिबन काटकर नई कार को बाजार में उतारा इस लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान निसान कंपनी के एरिया मैनेजर विशाल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम की मेजबानी आरएनजी निसान के निदेशकों द्वारा की गई इस मौके पर संजय गर्ग, मनोज गर्ग एवं अमित गर्ग उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्राहकों का स्वागत किया और कार की खूबियों के बारे में जानकारी साझा की शोरूम के महाप्रबंधक नरेंद्र बाजपेयी ने बताया कि प्रारंभिक कीमत: ‘निसान ग्रेवाइट’ की शुरुआती कीमत मात्र 5.65 लाख रुपये रखी गई है, यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वैरिएंट में उपलब्ध है, ग्राहकों की भारी मांग को देखते हुए कंपनी ने इस 7-सीटर मॉडल को किफायती रेंज में पेश किया है कंपनी ने पहले 5000 ग्राहकों के लिए आकर्षक ‘लॉन्चिंग बेनिफिट्स’ की घोषणा की है, जिसमें शामिल हैं विशेष लॉन्चिंग कीमत का लाभ, 5 साल का सर्विस पैकेज, 5.55% की आकर्षक फाइनेंस स्कीम, विशेष लॉयल्टी प्रोग्राम की सुविधा लॉन्चिंग के दौरान शोरूम में कार देखने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए 7-सीटर सेगमेंट में यह कार एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद