कानपुर—शहर और प्रदेश में चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मंजूर हो गई है। उल्लेखनीय है कि रवि सतीजा ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि डेरे वाली लड़कियों के माध्यम से उन्हें पाक्सो के फर्जी मुकदमों में फंसाने की कोशिश की गई। इसी मामले में अखिलेश दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
इसके अलावा सुरेश पाल, शैलेंद्र कुमार और संदीप शुक्ला द्वारा भी रंगदारी के आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं होटल कारोबारी प्रज्ञा त्रिवेदी ने एक एफआईआर के खिलाफ प्रोटेस्ट दाखिल किया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। अग्रिम विवेचना में अखिलेश दुबे का नाम सामने आने पर उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी।
हालांकि शैलेंद्र कुमार और संदीप शुक्ला से जुड़े मामलों में अखिलेश दुबे को पहले ही सेशन कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। रवि सतीजा के मुकदमे में हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी।
अखिलेश दुबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत