होली से पहले कानपुर सेंट्रल पर सुरक्षा का मजबूत पहरा, GRP बनी यात्रियों की भरोसेमंद साथी

मनीष गुप्ता
कानपुर।
होली का पर्व नज़दीक आते ही कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। रोज़गार और व्यवसाय के सिलसिले में बाहर रहने वाले लोग अब अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं, जिससे स्टेशन पर चहल-पहल के साथ-साथ जिम्मेदारियों का दायरा भी बढ़ गया है।‌ इस बढ़ती भीड़ के बीच यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु आवागमन के लिए जीआरपी पूरी मुस्तैदी से डटी हुई है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, ट्रेनों और प्रवेश-निकास द्वारों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर, महिला यात्रियों की विशेष सहायता, बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षित यात्रा में सहयोग—हर मोर्चे पर जीआरपी की सक्रियता साफ नजर आ रही है।ओम नारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक कानपुर सेंट्रल के नेतृत्व में जीआरपी टीम पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उनके निर्देशन में जवान यात्रियों से विनम्र संवाद, त्वरित सहायता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।यात्री भी जीआरपी की इस सक्रिय भूमिका की सराहना कर रहे हैं। होली जैसे बड़े पर्व पर जब घर पहुंचने की खुशी होती है, तब स्टेशन पर सुरक्षा और सहयोग का यह भरोसा सफर को और भी सुकूनभरा बना देता है। निस्संदेह, कानपुर सेंट्रल पर जीआरपी पुलिस की यह सजगता यात्रियों के लिए सुरक्षा का मजबूत कवच और त्योहार की खुशियों की एक अहम कड़ी बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद