13वें सर्वजातीय सामूहिक विवाह में 31 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ

कानपुर।
रेल बाजार स्थित रामलीला मैदान में श्री बाबा आत्माराम सेवा समिति के तत्वावधान में 13वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह में 31 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ कराया गया। नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए उपयोगी उपहार भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश तिवारी एवं विनोद शुक्ला उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष श्यामपुरी जी महाराज के सान्निध्य में आयोजन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।इस अवसर पर भावना गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, कमलापुरी, बटेश्वर गुप्ता, डॉ. कुलदीप अनिल कसेरा, कैलाश जैन, हरदीप सहगल, डॉ. वी.के. साहू, संतोष जायसवाल एवं दीपिका गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिला मंडल से उमा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, करिश्मा ठाकुर, शिखा दीक्षित सहित अन्य महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।समिति के उपाध्यक्ष पवन भरतिया, महामंत्री विष्णु राठौर, व्यवस्थापक दीपक कसेरा सहित सभी पदाधिकारियों, सहयोगियों, गणमान्य नागरिकों एवं महिला मंडल के सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद