क्षेत्रीय महिला समिति ने राधा-कृष्ण संग खेली भव्य फूलों की होली

कानपुर— आर्य नगर स्थित गैंजेस क्लब में क्षेत्रीय महिला समिति (पंजी.) द्वारा राधा-कृष्ण जी के साथ भव्य फूलों की होली का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। यह आयोजन सांस्कृतिक रंगों, उमंग और आनंद से सराबोर एक जीवंत उत्सव बन गया।कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर डांडिया खेला। मैंने पायल है छनकाई, चौगाड़ा थारा ढोल बाजे जैसे लोकप्रिय गीतों की धुनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। पूरे परिसर में रोशनी, संगीत और तालियों की गूंज ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया।
उत्सव के दौरान सभी ने हाउजी खेल का आनंद लिया और अतिथियों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था रही। राधा-कृष्ण जी के लोकप्रिय भजनों—सांवरिया का नाम, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, फूलों की होली खेले राधा संग गिरधारी—ने वातावरण को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया। आर्टिस्ट द्वारा राधा और श्रीकृष्ण की सुंदर प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं उपस्थित महिलाएं लखबीर सिंह लक्खा के भजनों और होली गीतों पर झूमने को मजबूर हो गईं।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन समिति की महामंत्री निर्मला सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सभी सदस्यों ने सहयोग और समर्पण का परिचय दिया। इस अवसर पर अध्यक्षा आशा सेंगर, चंद्रा प्रभा चंदेल, मंजुला सिंह, मनीषा सिंह, डॉ. जुगनू सिंह, मिथिलेश, सरस्वती भदौरिया, एडवोकेट नीता सिंह, प्रेमा सिंह, श्रुति सिंह, नमिता सिंह, चित्रलेखा सिंह, सीता सिंह, अंजू, बबीता सिंह सेंगर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद