पूज्य समाधा आश्रम में रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने किया सहयोग

कानपुर— मर्दनपुर स्थित पूज्य समाधा आश्रम में समाधा परिवार द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कपूर ने ब्रह्मलीन गुरु जी और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए किया।रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को आयोजकों की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने आश्रम परिसर में स्थित गौशाला में जाकर गौ-पूजन किया तथा गौ-माताओं को प्रसाद खिलाकर उनका आशीर्वाद भी लिया। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि विजय कपूर का अंगवस्त्र, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा और मानव कल्याण के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र फतवानी (अध्यक्ष, युवा एकता सिंधी समाज), मनीष बासन्दानी, हरीश बजाज, दीपक वसंदानी, सुशील खत्री, दीपक वालैचा, महेश भागवानी, नरेंद्र रामनानी, लालवानी, मंटू झा, हरीश चंदलानी, कमल सेहजवानी, गौरव ईसरानी, वीरेंद्र वलेचा, कीर्ति भगचंदानी, पूजा कुकरेजा, विक्की कुकरेजा, एडवोकेट संजीव कपूर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में समाधा परिवार के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद