कानपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई), कोलकाता द्वारा सीएमए इंटरमीडिएट एवं फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। संस्थान वर्ष में दो बार जून एवं दिसंबर माह में यह परीक्षाएं आयोजित करता है। आईसीएमएआई भारत सरकार द्वारा स्थापित कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी की सर्वोच्च वैधानिक संस्था है।दिसंबर 2025 सत्र में सीएमए फाइनल परीक्षा के दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर शिखर गुप्ता ने कानपुर चेप्टर का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार के सहयोग के साथ-साथ कानपुर चेप्टर के सचिव सीएमए अजय कुमार शर्मा एवं सीएमए शशांक सोनी के मार्गदर्शन को दिया। वहीं सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा में अमितेश बागजानी ने सफलता हासिल की है। इस सत्र में सीएमए फाइनल का कुल परिणाम 33 प्रतिशत तथा सीएमए इंटरमीडिएट का परिणाम 22 प्रतिशत रहा।इस अवसर पर कानपुर चेप्टर के सचिव सीएमए अजय कुमार शर्मा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में लागत लेखाकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत की अर्थव्यवस्था शीघ्र ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, जिसमें सीएमए पेशेवरों का बड़ा योगदान होगा।
चेप्टर के चेयरमैन सीएमए ए.के. श्रीवास्तव ने सफल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारत सरकार की नई औद्योगिक और आर्थिक योजनाओं के चलते देश में कॉस्ट अकाउंटेंट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है।
वहीं उपाध्यक्ष सीएमए एस.के. वर्मा ने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है और आने वाले समय में कॉस्ट अकाउंटेंट का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है। कोषाध्यक्ष सीएमए आर.के. शुक्ला ने फैकल्टी और छात्र-छात्राओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि अनुशासन और समर्पण से सफलता निश्चित होती है।
कार्यक्रम में सीएमए संदीप गुप्ता, सीएमए हरिजोम मिश्रा, सीएमए (डॉ.) आशुतोष मिश्रा, सीएमए सुधीर सक्सेना, सीएमए राकेश मिश्रा, सीएमए ए.के. अवस्थी, सीएमए डी.एस. कपूर, सीए निवेदिता शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित
सीएमए परीक्षा परिणाम घोषित, कानपुर चेप्टर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन