एसआईआर अभियान की अवधि बढ़ने पर बीजेपी ने जताया आभार

कानपुर।
चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान की अंतिम तिथि एक माह बढ़ाकर 6 मार्च किए जाने के निर्णय का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित सहित जिला पदाधिकारियों ने चुनाव आयोग के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि चुनाव आयोग देश में निष्पक्ष, स्वस्थ और सुदृढ़ लोकतंत्र की स्थापना के लिए निरंतर सक्रिय है, ताकि सरकारें देश के वास्तविक और पात्र मतदाताओं द्वारा चुनी जा सकें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह पवित्र करने की दिशा में अभी भी बहुत कार्य शेष है। लाखों की संख्या में पात्र नागरिक अब भी मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, वहीं अपात्र, घुसपैठिए और रोहिंग्या जैसे तत्व अभी भी सूची से बाहर नहीं हो सके हैं।जिला अध्यक्ष ने एसआईआर अभियान से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे युद्ध स्तर पर इस अभियान में सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि जनमानस से संपर्क कर अधिक से अधिक कैंप लगाए जाएं, ताकि पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जुड़ सके और अपात्रों के नाम हटवाए जा सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विधानसभा स्तर पर गठित वार रूम लगातार सक्रिय रहेंगे और प्रत्येक विधानसभा की प्रतिदिन की रिपोर्ट केंद्रीय वार रूम को भेजी जाएगी।बैठक में अवधेश सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जन्मेजय सिंह, अभिनव दीक्षित, सतेंद्र पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा, आनंद मिश्रा, सीमा एमबीए, प्रमोद विश्वकर्मा, रोहित साहू, धीरज बाल्मीकि, दीपक सिंह, मनु गोयल, अनिरुद्ध सेंगर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद