दीप तिराहा से साकेत नगर तक अतिक्रमण पर कार्रवाई

कानपुर। नगर के फुटपाथों और नालियों पर अवैध कब्जा जमाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को जोन-3 के अंतर्गत उस्मानपुर वार्ड-18/24 में व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त द्वारा 31 जनवरी को जूम बैठक में व्यक्त किए गए कड़े रोष और स्पष्ट निर्देशों के क्रम में की गई। जोनल अधिकारी ध्रुव नारायण यादव के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने दीप तिराहा से साकेत नगर नहरिया तक मुख्य सड़क के किनारे बने फुटपाथों और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर यातायात बाधित कर रहे स्थायी और अस्थायी निर्माणों को जमींदोज किया गया। प्रवर्तन दल ने नाली के ऊपर बने 20 पक्के चबूतरे और रैम्प जैसे स्थायी अतिक्रमण हटाए, जबकि फुटपाथ पर लगे 45 टिन शेड, खोखे और अन्य अस्थायी निर्माण भी हटाए गए। इस प्रकार कुल 65 अवैध कब्जों को हटाकर फुटपाथ को आम जनता के आवागमन के लिए मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान केवल अतिक्रमण हटाने तक ही सीमित न रहते हुए सार्वजनिक स्थान बाधित करने और गंदगी फैलाने के आरोप में अतिक्रमणकारियों से मौके पर ही 73 हजार रुपये का यूजर चार्ज भी वसूला गया। नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्रीय व्यापारियों और अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान जोनल अधिकारी ध्रुव नारायण यादव के साथ कर अधीक्षक राजेन्द्र पाल, सहायक अभियंता योगराज सिंह, राजस्व निरीक्षक सचिन वर्मा, प्रवर्तन दल के सदस्य तथा पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्य सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोबारा कब्जा करने पर और भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद