कानपुर, 6 फरवरी। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के अंतर्गत गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेला गया, जिसमें एचएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 26.1 ओवर में 98 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से विराट ने 34 रन और सजल ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रखर अवस्थी ने 19 रन देकर 3 विकेट तथा अनमोल श्रीवास्तव ने 26 रन देकर 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 17.4 ओवर में मात्र 48 रन पर सिमट गई। सचिन सोनकर ने 9 रन बनाए जबकि चिन्मय गौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इस तरह एचएस क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला 50 रनों से जीत लिया। चिन्मय गौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच गुरु गोविंद सिंह मैदान पर खेला गया, जिसमें किक आईटी क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन बनाए। टीम की ओर से शौर्य शामले ने 48 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में दिव्यांश ने 29 रन देकर 2 विकेट और आर्यन ने 45 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम 30.1 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई। दिव्यांश ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में सम्राट सिंह चंदेल ने 17 रन देकर 4 विकेट और यशराज ने 33 रन देकर 2 विकेट झटके। किक आईटी क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 53 रनों से जीत लिया। सम्राट सिंह चंदेल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
चिन्मय गौर की घातक गेंदबाजी से एचएस क्रिकेट एकेडमी विजयी