कानपुर फतेहपुर
बर–बधू को आशीर्वाद देने के लिए कानपुर से फतेहपुर पहुंचे ऑपरेशन विजय सुप्रीमों एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी ने एक बार फिर अपने सामाजिक सरोकारों का परिचय दिया। वह अपने करीबी सहयोगी एवं शुभचिंतक राजकुमार यादव के पुत्र अमित यादव के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए फतेहपुर स्थित शुभारंभ लान पहुंचे, जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।
शिवमंगल सिंह आईपी का जीवन स्वयं में प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भारतीय सेना में 22 वर्षों तक देश सेवा की और इसके उपरांत 15 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सर्व समाज के पीड़ितों एवं न्याय से वंचित लोगों को निःशुल्क न्याय दिलाने का कार्य किया। 60 वर्ष की आयु में विधि (लॉ) की डिग्री प्राप्त कर उन्होंने यह संदेश दिया कि सेवा और सीखने की कोई उम्र नहीं होती। आज वे ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करते हुए हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं।
विगत दिवस 5 फरवरी 2026 को विवाह समारोह के दौरान शिवमंगल सिंह आईपी ने बर–बधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि—
“प्रिय चिरंजीव अमित यादव एवं आयुष्मती अनामिका यादव, आपके शुभ विवाह की इस मंगल बेला पर हम आपके अटूट रिश्ते, आपसी विश्वास, समर्पण और उज्ज्वल भविष्य के लिए हृदय से शुभकामनाएं देते हैं। अब आप नादानी की अवस्था से निकलकर जिम्मेदारियों के एक नए अध्याय में प्रवेश कर रहे हैं। इस नए जीवन में आप अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा कर उनका आशीर्वाद लें, अपने परिवार और समाज के लिए ऐसे कार्य करें जिन पर आपकी आने वाली पीढ़ियां गर्व कर सकें। हमारी शुभकामनाएं सदैव आपके साथ रहेंगी।”
उनके प्रेरणादायी शब्दों से बर–बधू के माता-पिता, परिजन एवं उपस्थित शुभचिंतकों में विशेष प्रसन्नता देखने को मिली। समारोह का वातावरण आत्मीयता, संस्कार और सामाजिक एकता से परिपूर्ण रहा।इस अवसर पर ऑपरेशन विजय संगठन से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। इनमें सुचेता यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), वी.के. सिंह (एडवोकेट, हाईकोर्ट इलाहाबाद) प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, विजय प्रताप सिंह (एडवोकेट) उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, अनीता यादव, सपना यादव, रामगोपाल यादव, राजकुमार यादव, अजय यादव, सुनील यादव, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता, शुभचिंतक, बाराती एवं घरातीजन शामिल हुए। समारोह में शिवमंगल सिंह आईपी की उपस्थिति ने न केवल नवदंपती को आशीर्वाद से अभिभूत किया, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी दिया कि सामाजिक रिश्तों, संस्कारों और जिम्मेदारियों का निर्वहन ही सच्ची सेवा है।