कानपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन

कानपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आरटीओ कार्यालय के सारथी भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर नगर के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 40 यूनिट रक्तदान किया गया।
एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि कार्यालय के स्टाफ और आवेदकों ने इस शिविर में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने स्वयं भी रक्तदान किया और कहा कि रक्तदान से न केवल शरीर को लाभ होता है, बल्कि एक यूनिट रक्त से चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।
आलोक कुमार सिंह ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे आगे आएं और रक्तदान में भाग लेकर जीवन बचाने में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद