केडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, कटरी ख्यौरा में ध्वस्तीकरण व सीलिंग जारी

कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) उपाध्यक्ष के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण और अनाधिकृत प्लाटिंग के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रवर्तन जोन-1बी के विशेष कार्याधिकारी डा० रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में कटरी ख्यौरा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्रवाई की गई।
कटरी ख्यौरा में महादेव तेजा, हरिश्चन्द्र, सुरेन्द्र पाल मेहरोत्रा सहित अन्य लोगों द्वारा लगभग 08 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अनाधिकृत प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अवैध रूप से विकसित की जा रही इस प्लाटिंग के अंतर्गत बनाई गई सड़क, नाला, बाउंड्री वॉल, बिजली के खंभे, पिलर, एंट्री गेट सहित समस्त निर्माण और निशानदेही को तीन जेसीबी मशीनों की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
इसके अतिरिक्त विशेष कार्याधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 28(क) के तहत आनन्देश्वर धाम सोसाइटी, संडीला, मंधना में शरद अग्रवाल व अन्य द्वारा लगभग 03 बीघा क्षेत्रफल में केडीए की अनुमति के बिना किए गए निर्माण के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की गई।
डा० रवि प्रताप सिंह ने बताया कि नवाबगंज, कल्याणपुर एवं बिठूर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में अवैध एवं अनाधिकृत निर्माण तथा प्लाटिंग को चिन्हित किया गया है। इन सभी के विरुद्ध शीघ्र ही नियमानुसार सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केडीए की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस दौरान क्षेत्रीय अवर अभियंता श्रवण कुमार, हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर राम औतार, मनोज, राजकुमार, लाल सिंह सहित थाना-बिठूर का पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।
इनसेट : तीन भवनों के अनाधिकृत निर्माण सील
उपाध्यक्ष के निर्देश एवं सचिव के आदेश पर प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन-2ए एवं प्रवर्तन जोन-2बी के अंतर्गत भी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान भूखंड संख्या-600/41 (120/561), स्कीम-1, शिवाजी नगर, नारायणपुरवा में वीरेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय तुलसीराम गुप्ता, मकान संख्या-डीएन-16, एल्डिको कॉलोनी, जवाहरपुरम, बारासिरोही में सुभरनाथ व अन्य तथा मकान संख्या-सीएक्स-18, एल्डिको कॉलोनी, जवाहरपुरम, बारासिरोही में श्याम मिश्रा व अन्य द्वारा किए गए अनाधिकृत निर्माण को सील कराया गया।
सीलिंग की कार्रवाई के दौरान प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन जोन-2ए संदीप मोदनवाल, अवर अभियंता अनीश यादव, रमाकान्त तथा प्रवर्तन दस्ता मौके पर उपस्थित रहा। केडीए अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे अन्य अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिनके विरुद्ध नियमानुसार आगे भी सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद