जीआरपी की सतर्कता से अपहृत बालक सकुशल बरामद

कानपुर।
जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत एक बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई ऑपरेशन मुस्कान / मिशन शक्ति फेज-5 के तहत की गई। दिनांक 29 जनवरी 2026 को जीआरपी पुलिस द्वारा कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2/3 पर चेकिंग के दौरान एक बालक रोता हुआ मिला। पूछताछ में उसकी पहचान आकर्ष सोनी (7 वर्ष) पुत्र पंकज सोनी, निवासी महाबीर अखाड़ा, थाना रसड़ा, जिला बलिया के रूप में हुई।
जांच में पता चला कि बालक के अपहरण के संबंध में थाना रसड़ा, जनपद बलिया में मु0अ0सं0-30/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। सूचना पर बालक की बुआ प्रियंका पत्नी राजकुमार वर्मा, निवासी रावतपुर, कानपुर नगर को थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल बुलाया गया, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर बालक को सकुशल सुपुर्द किया गया।
बालक को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जीआरपी पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य को प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद