77वें गणतंत्र दिवस पर सेवा भारती कानपुर प्रांत की जनसेवा पहल

CSR सहयोग से AWEIL ने सौंपी एंबुलेंस, सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा

कानपुर।
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सेवा भारती कानपुर प्रांत ने जनसेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। यह सेवा सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट्स इंडिया लिमिटेड (AWEIL), कानपुर के सहयोग से प्रारंभ की गई।
इस अवसर पर AWEIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री उमेश सिंह ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, कानपुर परिसर में सेवा भारती कानपुर प्रांत के उपाध्यक्ष श्री अरविंद सक्सेना को एंबुलेंस की चाबी सौंपी तथा हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस सेवा को रवाना किया।
सेवा भारती कानपुर प्रांत के महामंत्री श्री रामशंकर ने इस सहयोग के लिए AWEIL प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगी। कार्यक्रम में विभाग मंत्री श्री जय भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एंबुलेंस के माध्यम से सेवा भारती अपने स्वास्थ्य सेवा आयाम को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा सुदूर एवं वंचित क्षेत्रों में रह रहे जरूरतमंदों को त्वरित और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि सेवा भारती की यह पहल ‘स्वस्थ भारत’ की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकेंगी।
कार्यक्रम में AWEIL प्रबंधन की ओर से कंपनी सचिव मनीष सिंह, निदेशक (वित्त) जय गोपाल महाजन, निदेशक (मानव संसाधन) मानस कविराज, कार्यकारी निदेशक किशोर गुरुदशानी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अनुप मुखर्जी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद