कानपुर।
रेल में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एन. कोलान्चों के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा की निगरानी में चल रहे अभियान के अंतर्गत, पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यंत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 102/25 धारा 85/108 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त तेजस्वी शंकर तिवारी उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त तेजस्वी शंकर तिवारी उर्फ राहुल, निवासी , थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात, पुलिस ने उसे 25 जनवरी 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे उसके घर के बाहर से दबोच लिया। अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जीआरपी ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार