ईपीएस-95 पेंशनरों का फूटा गुस्सा, भविष्य निधि कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

बजट सत्र में मांगें पूरी न होने पर ‘आर-पार’ की लड़ाई का एलान, 7500 रुपये न्यूनतम पेंशन की मांग

कानपुर-ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के तत्वावधान में गुरुवार को कानपुर मंडल के सैकड़ों पेंशनरों ने क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय सर्वोदय नगर के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत के निर्देशानुसार आयोजित इस गेट मीटिंग की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने की इस दौरान अपनी लंबित मांगों को लेकर केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त द्वितीय प्रतीस सिंह को सौंपा गया जिसमें प्रमुख मांगे इस प्रकार है न्यूनतम पेंशन ₹1000 से बढ़ाकर ₹7500 मासिक प्लस महंगाई भत्ता की जाए, चिकित्सा सुविधा पेंशनभोगी पति-पत्नी को निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाएं, मांगों को कोशियारी समिति की सिफारिशों के आधार पर लागू करने की मांग, प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों से निरंतर आंदोलन और प्रधानमंत्री व मंत्रियों के आश्वासनों के बावजूद अब तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं उन्होंने चेतावनी दी कि 28 जनवरी 2026 से शुरू हो रहे बजट सत्र में यदि पेंशन बढ़ोतरी की घोषणा नहीं हुई, तो देशव्यापी ‘विजय संकल्प अभियान’ के चौथे चरण में आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला और मंडल सचिव जय रूप सिंह परिहार ने कहा कि पेंशनभोगी अब ‘करो या मरो’ की स्थिति में हैं यदि बजट में वित्तीय व्यवस्था नहीं की गई, तो दिल्ली में बड़ा आंदोलन होगा महिला विंग की प्रांतीय महासचिव सुधा निगम और प्रांतीय उपाध्यक्ष अभिनंदन कुमार पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थानों के सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने हाथ उठाकर दिल्ली कूच का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद