पतारा विकास खंड परिसर में 30 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल

,
विधायक सरोज कुरील ने योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
कानपुर। विकास खंड परिसर पतारा में गुरुवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में विधायक घाटमपुर सरोज कुरील द्वारा 30 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम के दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित दिव्यांगजनों को दी गई। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा, रोजगार, सहायक उपकरण, पेंशन एवं स्वरोजगार से जुड़ी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र लाभार्थी प्राप्त कर सकते हैं।
विधायक सरोज कुरील ने अपने संबोधन में दिव्यांगजनों से आह्वान किया कि वे अपनी शारीरिक अक्षमता को कभी भी कमजोरी न समझें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विधायक ने कहा कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सकते हैं और समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकते हैं।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी पात्र दिव्यांगजन को लाभ से वंचित न रखा जाए।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शिव नरेश, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम, एडीओ (आईएसबी), एडीओ समाज कल्याण सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद