686 करोड़ से अधिक के रिकॉर्ड प्राइज पूल के साथ ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 का गेम लाइनअप और शेड्यूल घोषित

कानपुर। ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप फाउंडेशन (EWC Foundation) ने आज आधिकारिक रूप से ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 के लिए 686 करोड़ रुपए से अधिक के रिकॉर्डतोड़ कुल प्राइज पूल के साथ पूरे गेम लाइनअप और टूर्नामेंट शेड्यूल की घोषणा कर दी है। दुनिया का सबसे बड़ा ईस्पोर्ट्स आयोजन 6 जुलाई से 23 अगस्त 2026 तक सऊदी अरब की राजधानी रियाध में आयोजित किया जाएगा। इस मेगा इवेंट में 100 से अधिक देशों के 2,000 से ज्यादा खिलाड़ी और करीब 200 ईस्पोर्ट्स क्लब हिस्सा लेंगे। सात हफ्तों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 24 अलग-अलग गेम्स के अंतर्गत 25 प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। इन्हीं मुकाबलों के आधार पर ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 के क्लब चैंपियन का फैसला होगा।
ईडब्ल्यूसी का यह रिकॉर्ड प्राइज पूल इसे एक प्रीमियम ग्लोबल स्पोर्टिंग इवेंट के रूप में स्थापित करता है। बीते वर्षों में ईडब्ल्यूसी मल्टी-टाइटल ईस्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा मंच बनकर उभरा है। तीसरे वर्ष भी यह टूर्नामेंट क्रॉस-गेम फॉर्मेट में आयोजित होगा, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, क्लब्स, गेम डेवलपर्स और फैंस को एक साझा कैलेंडर के तहत जोड़ते हुए ग्लोबल ईस्पोर्ट्स सीजन की दिशा और रफ्तार तय करेगा।
ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप फाउंडेशन के सीईओ राल्फ राइशर्ट ने कहा कि यह “लाइफ-चेंजिंग प्राइज पूल” उन खिलाड़ियों और क्लब्स के लिए है, जो ईस्पोर्ट्स के केंद्र में हैं और जिनमें लगातार निवेश किया जाता है। उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूसी अन्य टूर्नामेंट्स से इसलिए अलग है क्योंकि यहां केवल एक गेम का विजेता नहीं, बल्कि सभी गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अल्टीमेट क्लब चैंपियन का चयन किया जाता है।
ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 की क्लब चैंपियनशिप, जो इस आयोजन की प्रमुख क्रॉस-गेम प्रतियोगिता है, में टॉप 24 क्लब्स को कुल 30 मिलियन डॉलर (लगभग 274 करोड़ रुपए) की इनामी राशि दी जाएगी। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 27.48 करोड़ रुपए अधिक है। विजेता क्लब को करीब 64 करोड़ रुपए का इनाम मिलेगा, जबकि शीर्ष स्थानों पर रहने वाले अन्य क्लब्स के लिए भी इनामी राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष क्लब चैंपियनशिप का फैसला आखिरी सप्ताह में हुआ था, जब फाइनल स्टेज तक सात क्लब्स खिताब की दौड़ में बने हुए थे, जिससे टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा और रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया था।
इसके अलावा प्रत्येक इंडिविजुअल गेम चैंपियनशिप का अपना अलग प्राइज पूल होगा। सभी गेम्स को मिलाकर यह राशि 311 करोड़ रुपए से अधिक होगी। शेष प्राइज पूल क्लब और प्लेयर अवॉर्ड्स के रूप में वितरित किया जाएगा, जिसमें हर टूर्नामेंट के लिए एमवीपी अवॉर्ड और जाफोंसो अवॉर्ड शामिल हैं। जाफोंसो अवॉर्ड उन खिलाड़ियों या क्लब्स को दिया जाएगा, जिन्होंने लास्ट चांस क्वालिफायर से आगे बढ़ते हुए गेम चैंपियनशिप जीती हो।
ईडब्ल्यूसी 2026 के मेन इवेंट से पहले रियाध में पार्टनर पब्लिशर्स और आयोजकों द्वारा आयोजित विभिन्न क्वालिफाइंग इवेंट्स के माध्यम से भी इनामी राशि प्रदान की जाएगी, जिससे उभरते खिलाड़ियों और क्लब्स को वैश्विक मंच तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। प्राइज पूल के साथ-साथ ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप फाउंडेशन अपने इकोसिस्टम सपोर्ट प्रोग्राम्स को भी जारी रखेगा। इनमें ईडब्ल्यूसीएफ क्लब पार्टनर प्रोग्राम और ‘रोड टू ईडब्ल्यूसी’ क्वालिफिकेशन सिस्टम शामिल है। वर्ष 2026 में क्लब पार्टनर प्रोग्राम के तहत एक बार फिर दुनिया की 40 शीर्ष ईस्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशंस को सहयोग दिया जाएगा। वहीं पब्लिशर-लीड सर्किट्स, टूर्नामेंट्स और ग्रासरूट इवेंट्स ‘रोड टू ईडब्ल्यूसी’ की नींव रखेंगे, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ियों और क्लब्स को रियाध में प्रतिस्पर्धा करने का स्पष्ट और पारदर्शी मार्ग मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद