कानपुर।
दिव्यांग जागरूकता सेवा समिति उत्तर प्रदेश, कानपुर महानगर के अध्यक्ष आफताब आलम के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (कानपुर नगर) से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर समिति की ओर से जिलाधिकारी को तिरंगा पटका एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।अध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में जनहित से जुड़ी योजनाओं को मजबूती मिल रही है। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांगजनों के कल्याण, अधिकारों की रक्षा और उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने में जिला प्रशासन की भूमिका की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी जिला प्रशासन का सहयोग दिव्यांगजनों के लिए संचालित कार्यक्रमों में मिलता रहेगा।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने समिति द्वारा किए गए स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि दिव्यांगजनों के हितों से जुड़े मामलों को प्रशासन पूरी गंभीरता से लेता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पात्र दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस सम्मान समारोह के दौरान इशरत परवीन, दिनेश, रविंद्र कुमार तिवारी एवं सहदेव कुमार सहित समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
आफताब आलम ने जिलाधिकारी को दी बधाई, तिरंगा पटका व मेडल पहनाकर किया सम्मान