गंगा बैराज पर पुलिस आयुक्त की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण

कानपुर ।जन-सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त द्वारा थाना कोहना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा बैराज इलाके में अधिकारियों और पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया और मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पैदल गश्त के दौरान गंगा बैराज मार्ग पर स्थित मैगी प्वाइंट्स सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी गहन जांच की गई। पुलिस आयुक्त ने दुकानदारों और संचालकों से सीधे संवाद करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मदिरा अथवा अन्य मादक पदार्थों का सेवन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस आयुक्त ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को यह भी निर्देशित किया कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों की मौजूदगी या कानून-विरोधी कृत्य की जानकारी मिले तो बिना देरी किए तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि समय रहते सूचना मिलने से किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकता है। गश्त के दौरान पुलिस आयुक्त ने आमजन से संवाद कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने, सतर्क रहने और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गंगा बैराज सहित अन्य संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त और निगरानी जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या कानून व्यवस्था बिगाड़ने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद