नगर निगम का अतिक्रमण पर बुलडोजर, जोन-3 में गोकुलधाम पुरवा मेन रोड कराया अतिक्रमण-मुक्त

कानपुर।
कानपुर नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण-मुक्त बनाने के अपने अभियान के तहत जोन-3 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकुलधाम पुरवा स्थित मुख्य सड़क पर किए गए अवैध कब्जों और निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त के निर्देश पर की गई।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह अभियान नगर निगम को प्राप्त शिकायत पत्र संख्या डी/1927/जेडओ-3 के संदर्भ में चलाया गया, जिसमें सड़क पर अतिक्रमण के कारण आम जनता को हो रही असुविधा और यातायात बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के सत्यापन के लिए सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी, जोन-3 के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दल द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे बने अस्थायी एवं स्थायी अवैध कब्जों की पुष्टि होने पर तत्काल प्रभाव से मशीनरी की मदद से कार्रवाई की गई और अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई से गोकुलधाम पुरवा मेन रोड पर आवागमन सुचारु हुआ और आम नागरिकों को राहत मिली। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य मार्गों को बाधा-मुक्त बनाना तथा यातायात को सुरक्षित और सुगम रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक भूमि, सड़कों और फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद