संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से सड़क हादसे के शिकार युवक को मिला निःशुल्क इलाज

कानपुर नगर।
जिलाधिकारी कानपुर की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता के चलते बिठूर रोड पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक मोटरसाइकिल सवार युवक को निजी अस्पताल में निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी के समय पर हस्तक्षेप से पीड़ित युवक को महंगे इलाज के आर्थिक बोझ से राहत मिल सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद से कानपुर आए एक युवक की मोटरसाइकिल बिठूर रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल शहर के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान आर्थिक समस्या को देखते हुए पीड़ित युवक ने किसी तरह जिलाधिकारी कानपुर के सीयूजी नंबर पर संपर्क कर अपनी स्थिति से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को समझते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के आदेश पर निजी अस्पतालों की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे एडिशनल सीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने तुरंत पारस हॉस्पिटल प्रबंधन से संपर्क किया और घायल युवक को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल में युवक का इलाज तत्काल निःशुल्क शुरू कर दिया गया, जिससे पीड़ित और उसके परिजनों को बड़ी राहत मिली। समय पर उपचार मिलने से युवक की स्थिति में भी सुधार बताया जा रहा है।
निःशुल्क इलाज मिलने पर घायल युवक ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाधिकारी की व्यक्तिगत रुचि और त्वरित पहल के कारण ही उनका इलाज बिना किसी खर्च के संभव हो सका। यह घटना जिला प्रशासन की जनहित के प्रति संवेदनशीलता और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद