घाटमपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, चालक फरार

कानपुर।
घाटमपुर चौराहे से जहनाबाद रोड पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी 32 एसएन 9517 नंबर का एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रही महिला को रौंदता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही घाटमपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
घाटमपुर पुलिस के अनुसार फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। वहीं मृतक महिला की पहचान कराने और परिजनों को सूचना देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद