मेदांता अस्पताल का बड़ा ऐलान—कानपुर में हर दूसरे गुरुवार डॉ. विवेक गुप्ता की नियमित ओपीडी

मनीष गुप्ता
कानपुर।
मेदांता अस्पताल, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में यह सूचित किया गया कि सीनियर कंसल्टेंट लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी डॉ. विवेक गुप्ता अब कानपुर में नियमित ओपीडी सेवाएँ प्रदान करेंगे। बताया गया कि डॉ. विवेक गुप्ता उत्तर भारत के प्रमुख लीवर व गैस्ट्रो रोग विशेषज्ञों में शामिल हैं, जिन्होंने सैकड़ों जटिल लीवर ट्रांसप्लांट और हेपेटोबिलियरी सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं। प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि डॉ. गुप्ता ने देश और विदेश के सर्वोच्च चिकित्सा संस्थानों में लीवर की जटिल सर्जरी का उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी कि डॉ. विवेक गुप्ता की ओपीडी हर दूसरे गुरुवार को मेडीहेल्प हॉस्पिटल, कानपुर में आयोजित की जाएगी, जिससे शहर तथा आसपास के मरीजों को उन्नत विशेषज्ञ सेवाएँ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। यह सुविधा विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी होगी जो लीवर से जुड़ी बीमारियाँ, गंभीर गैस्ट्रो एवं हेपेटोबिलियरी समस्याएँ, लीवर फेल्योर, सिरोसिस, लीवर ट्रांसप्लांट से पहले एवं बाद की जांच तथा जटिल पेट और पाचन तंत्र से संबंधित रोगों से परेशान हैं। प्रेस वार्ता में बताया गया कि लीवर ट्रांसप्लांट एवं गैस्ट्रो-हेपेटिक सर्जरी में व्यापक अनुभव रखने वाले डॉ. विवेक गुप्ता अब कानपुर के मरीजों को ही उन्नत परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएँगे जिससे गंभीर मरीजों को अब महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद