37वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड पर दिखा रोमांचक मुकाबला; पूर्वी जोन की खराब फील्डिंग बनी हार का कारण
कानपुर-कानपुर कमिश्नरेट में चल रहे यूपी पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक सफर में गुरुवार को तीसरा और महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मैच खेला गया 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर के क्रिकेट ग्राउंड पर यह मुकाबला पीएसी पूर्वी जोन और बरेली जोन की टीमों के बीच हुआ।
मुख्य अतिथियों का स्वागत मैच का आयोजन सेनानायक बी.बी. चौरसिया (IPS) की उपस्थिति और दिशा-निर्देशन में हुआ सेनानायक ने इस सेमीफाइनल मुकाबले में आए मुख्य अतिथियों विजय कपूर (अध्यक्ष, कानपुर इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन लिमिटेड, दादानगर) और श्याम बिजलानी (उद्यमी) को ट्री पॉट भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया, जिसके बाद मैच प्रारंभ हुआ सेमीफाइनल मुकाबले में पीएसी पूर्वी जोन टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरेली जोन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम के सामने एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएसी पूर्वी जोन की टीम बल्लेबाजी में संघर्ष करती दिखी जबाव में पूर्वी जोन की टीम केवल 17.3 ओवर में 145 रन पर ही सिमट गई। इस प्रकार, बरेली जोन ने यह सेमीफाइनल मुकाबला 64 रनों के बड़े अंतर से जीतकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली मैच के दौरान, पीएसी पूर्वी जोन को अपनी कमजोर फील्डिंग के कारण कई महत्वपूर्ण कैच छोड़ने और रन गंवाने पड़े, जिसे इस हार का मुख्य कारण माना गया है, सेमीफाइनल मुकाबले के अवसर पर, सेनानायक बी.बी. चौरसिया और यूपी पुलिस कोच रणविजय सिंह ने हार के बाद भी पीएसी पूर्वी जोन टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के मैचों के लिए अपनी फिटनेस और फील्डिंग में और सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए इस क्रिकेट टूर्नामेंट के अवसर पर वाहिनी के कई अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख थे सहायक सेनानायक सुधाकर मिश्र, आरआई कानपुर कमिश्नरेट सुभाष शर्मा, दलनायक इंदल राम, दलनायक लालता प्रसाद, आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, स्पोर्ट प्रभारी अंकुर दुबे, पीसी रावेंद्र चौधरी, मीडिया सेल प्रभारी रामेंद्र सिंह इनके साथ ही, संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस रोमांचक मुकाबले के दौरान मौजूद रहे अब सभी की निगाहें टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।