सर्व-धर्म समभाव की मिसाल: कानपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 551 जोड़े एक हुए

सीएसए ग्राउंड में भव्य आयोजन; 540 हिंदू जोड़ों का विवाह और 11 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ सम्पन्न

कानपुर-गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक भव्य समारोह में 551 जोड़ों ने अपने नए जीवन की शुरुआत की इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 540 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ, जबकि 11 मुस्लिम जोड़ों का निकाह गरिमामय तरीके से कराया गया इस आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की जरूरतमंद महिलाओं को सम्मानजनक विवाह का अवसर प्रदान करना और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाना है योजना के अंतर्गत, प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है कार्यक्रम की व्यवस्थाएं उच्च-स्तरीय थीं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी जोड़ों का बायोमेट्रिक एवं फेस-अटेंडेंस से सत्यापन किया गया जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन सहित अन्य अधिकारियों की सजगता के कारण पूरा आयोजन बिना किसी बाधा के निर्बाध रूप से सम्पन्न हुआ समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, सरोज कुरील, एमएलसी सलिल बिश्नोई सहित कई जन-प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया लाभार्थियों ने सरकार की व्यवस्थाओं के प्रति गहरा संतोष व्यक्त किया भोजन वितरण के दौरान कुछ क्षणों के लिए भीड़ बढ़ने पर एडीएम सिटी राजेश कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी राकेश सिंह और सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा संजय सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए व्यवस्था को तुरंत सामान्य कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद