मनीष गुप्ता
कानपुर नगर—थाना रेलबाजार पुलिस ने तेजी और तत्परता दिखाते हुए एक महिला का कीमती जेवर और नकदी से भरा बैग बरामद कर ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्य का परिचय दिया। दिनांक 24 नवंबर 2025 को नाजिया इरफान पत्नी इरफान अहमद निवासी 50 खेड़ा, बिठूर रोड थाना कल्याणपुर द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि वह अपने बच्चों के साथ कल्याणपुर से एक नीले रंग का पिड्डू बैग—जिसमें करीब 70 ग्राम सोने के जेवर और ₹42,500 नकद थे—को लेकर ऑटो से टाटमील चौराहे तक आई थीं। लेकिन उतरते समय भूलवश बैग ऑटो में ही छूट गया।
प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना रेलबाजार पुलिस सक्रिय हुई और आईटीएमएस मोतीझील तथा कानपुर मेट्रो डिपो के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान एक संदिग्ध ऑटो की पहचान की गई। उसके बाद ऑटो चालक से संपर्क किया गया और पूछताछ की गई। ऑटो चालक बैग समेत स्वयं थाने पहुंचा, जिसके बाद बैग प्रार्थिनी नाजिया इरफान को सकुशल सुपुर्द किया गया। बैग खोलकर देखने पर सभी जेवर और नकदी सुरक्षित पाए गए। बैग मिलने पर प्रार्थिनी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और जनता द्वारा पुलिस की इस ईमानदार कार्रवाई की सराहना की गई।
बरामद करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक—जितेंद्र प्रताप सिंह, थाना रेलबाजार
2. उप निरीक्षक—दिवेश चंद्र मिश्र, थाना रेलबाजार
3. उप निरीक्षक—आशीष कुमार शुक्ल, थाना रेलबाजार
थाना रेलबाजार पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई ने पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को एक बार फिर मजबूत किया है।