*
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय मझौवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ग्राम पंचायत मझौवा के सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसआईआर के गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की। सचिवालय में मौजूद बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों को परखते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि सभी गणना प्रपत्र समयबद्ध तरीके से भरकर तहसील में जमा किए जाएँ, ताकि आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। निरीक्षण के दौरान एडीएम अनिल कुमार, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।