कानपुर-कमिश्नरेट कानपुर नगर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, बिधनू थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने एक शातिर बदमाश को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है, थाना बिधनू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए, अवैध असलहे के साथ घूम रहे आरोपित वीरेंद्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार, आरोपित के कब्जे से एक देसी तमंचा (अवैध असलहा) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है पुलिस ने बताया कि यह शातिर अपराधी क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते पुलिस की सक्रियता से उसके मंसूबों पर पानी फिर गया, अवैध असलहा बरामद होने के बाद, आरोपित वीरेंद्र उर्फ छोटू के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह शातिर बदमाश इस असलहे का इस्तेमाल किस काम के लिए करने वाला था और इसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है इस सफल गिरफ्तारी में बिधनू थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बिधनू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार