कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में फ्रेशर पार्टी “स्टार लाइट 2के25” का भव्य आयोजन

कानपुर।
कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन कानपुर नगर में सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित छात्रों हेतु फ्रेशर पार्टी “स्टार लाइट 2 के 25” का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बीटेक, एमबीए, बीसीए, बीबीए तथा कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड साइंसेज के बीफार्मा व डीफार्मा के छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश प्रतिमा के पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया जिसके उपरांत प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया। प्रस्तुतियों की शुरुआत गणेश वंदना से हुई जिसके बाद छात्रों ने एकल व समूह गायन, विभिन्न नृत्य विधाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें गोल्डन मेलोडीज, म्यूजिकल मिरेज, सुपर स्पार्कल्स, द स्टार लाइट क्रू, द बॉस लेडीज और रॉकिंग रिबेल्स जैसी टीमों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में फैशन शो एवं रैम्प वॉक विशेष आकर्षण का केंद्र रहे जिसमें छात्रों ने भारतीय, आधुनिक तथा इंडो-वेस्टर्न परिधानों में रैम्प पर उतरकर सबका मन मोह लिया। फाइनल राउंड में प्रतिभागियों से संस्कृति, उद्देश्य और जीवन के लक्ष्य जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे गए। उद्बोधन में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे आयोजनों की महत्ता पर जोर दिया गया ताकि नए वातावरण में आए छात्र आत्मविश्वास के साथ अपनी छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर सकें और संस्थान तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन करें। अंतिम चरण में विद्यार्थियों ने जमकर नृत्य किया और डिनर पार्टी का आनंद लिया। सम्मान समारोह में आदर्श कुमार (एमबीए प्रथम वर्ष) को मिस्टर फ्रेशर, श्रेया शर्मा (एमबीए प्रथम वर्ष) को मिस फ्रेशर, प्रिंस (डीफार्मा प्रथम वर्ष) को मिस्टर फ्रेशर, सुमन यादव (बीफार्मा प्रथम वर्ष) को मिस फ्रेशर, उदय प्रताप सिंह (एमबीए) को बेस्ट ड्रेस इन मेल, मानसी यादव (एमबीए) को बेस्ट ड्रेस इन फीमेल, अखिलेश कुमार (बीफार्मा) को मिस्टर टैलेंटेड तथा महक रहमान (बीसीए) को मिस टैलेंटेड के खिताब से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, सचिव, निदेशकगण, डीन, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद