रेलवे GRP कानपुर सेंट्रल की तत्परता से मानसिक रूप से विक्षिप्त गुमशुदा युवक बरामद, परिजनों को सौंपा गया

संवाददाता मनीष गुप्ता

कानपुर।

रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा एवं अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियानों के क्रम में, रेलवे पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। रेलवे सुरक्षा की निरंतर मानिटरिंग एवं निर्देशन के तहत, पुलिस उपाधीक्षक कानपुर श्री दुष्यन्त कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में ऑपरेशन मुस्कान अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 22.11.2025 को भ्रमणशील/चेकिंग टीम द्वारा रेलवे स्टेशन कानपुर सेंट्रल के सर्कुलेटिंग एरिया, सिटी साइड स्थित मंदिर के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम कृष्णा चौबे, पुत्र स्व. राम सिंहासन चौबे, निवासी – उल्हौ, थाना बड्डी, जिला रोहतास, बिहार, उम्र लगभग 30 वर्ष बताया।

युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होने पर उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। थाना कार्यालय द्वारा गुमशुदा के पिता सुरेन्द्र चौबे से दूरभाष पर वार्ता कराई गई, जिसमें उन्होंने पुष्टि की कि उनका पुत्र मानसिक रूप से विक्षिप्त है और घर से लापता था।

इसके पश्चात युवक को सुरक्षित रूप से थाना लाकर हेल्प डेस्क पर बैठाया गया तथा भोजन-जलपान उपलब्ध कराकर आश्वस्त किया गया। परिजनों के कानपुर पहुँचने पर गुमशुदा युवक को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों ने जीआरपी कानपुर सेंट्रल की इस संवेदनशील एवं सराहनीय कार्रवाई के लिए ह्रदयपूर्वक धन्यवाद व्यक्त किया और पुलिस टीम की प्रशंसा की।

बरामदगी करने वाली टीम —
1. ओम नारायण सिंह – प्रभारी निरीक्षक, थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल
2. व0उ0नि0 विनोद यादव, उ0नि0 शशिकांत सरोज, उ0नि0 अभिषेक शुक्ला
3. हे0का0 शिव सिंह, हे0का0 बैश खान, हे0का0 सुहैल खान, हे0का0 हरिपाल यादव, हे0का0 नीतेश कुमार, हे0का0 राजकुमार
4. कां. सत्येंद्र सिंह, कां. बलवन्त चौधरी, कां. दीपक यादव, कां. जयपाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद