चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, 466 ग्राम चरस व 536 ग्राम गांजा बरामद

कानपुर। अपराध रोकथाम हेतु चल रहे अभियान के तहत कल्यानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। कल्यानपुर थाना पुलिस टीम—उपनिरीक्षक शुभम पाण्डेय, उपनिरीक्षक मोहित कुमार सोनी, उपनिरीक्षक विवेक स्वर्णकार व कांस्टेबल रोहित कुमार—द्वारा जवाहरपुरम एल्डिको के पीछे पानी की टंकी के पास गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका गया।
पूछताछ व तलाशी में युवक राम बिहारी राजपूत पुत्र महेश राजपूत, निवासी माडापुर बागरमऊ थाना फतेहपुर (उन्नाव), उम्र करीब 20 वर्ष, के कब्जे से अवैध चरस 466 ग्राम तथा गांजा 536 ग्राम बरामद हुआ। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर थाना कल्यानपुर लाया गया। मामले में मु0अ0सं0 513/2025, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद