सीएचसी कल्याणपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण

कानपुर ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० हरिदत्त नेमी द्वारा 20 नवम्बर, 2025 की रात्रि 09:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कल्याणपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आकस्मिक चिकित्साधिकारी, फार्मेसिस्ट सहित अन्य आवश्यक स्टाफ उपस्थित पाया गया। निरीक्षण में डॉ० सचिन सिंह (आकस्मिक चिकित्साधिकारी) एवं राहुल शुक्ला (फार्मेसिस्ट) इमरजेंसी ड्यूटी पर उपस्थित मिले। इस दौरान क्षेत्रीय अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० आर०के० गुप्ता तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ० राजेश सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। डिलीवरी वार्ड में कुल 08 सीजेरियन तथा 04 सामान्य प्रसव की मरीजें भर्ती पाई गईं।
रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सतर्कता एवं दायित्वपूर्ण ढंग से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए। आई०पी०डी० में भर्ती मरीजों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति एवं उपलब्ध सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की गई। चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर को निर्देशित किया जाता है कि रोस्टर के अनुसार दिवस एवं रात्रि ड्यूटी में चिकित्सकों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति हर स्थिति में सुनिश्चित करें। चिकित्सालय परिसर में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें तथा नियमित निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद