बलिया – फेफना विधानसभा के नरही में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर फेफना विधानसभा से पूर्व विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ एक ऐतिहासिक पद यात्रा निकाली। यह पद यात्रा नरहीं से सोहांव गाँव तक की यात्रा की गयी है ये यात्रा नरहीं से शुरू हुई और इसमें राष्ट्रीय एकता और पुष्पवर्षा के साथ लोगों ने रास्ते मे जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल का यह योगदान राष्ट्रीय एकता की मिसाल है। पद यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘सरदार पटेल अमर रहें’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए गए। देश भक्ति गीत के साथ यात्रा निकाला गया। इस पद यात्रा में पूर्व सासंद नीलम सोनकर , महिला आयोग के सदस्य सुमिता श्रीवास्तव,चेयरमैन अमरजीत सिंह सहित पार्टी के कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर पूर्व मंत्री के नेतृत्व में निकाली गई ऐतिहासिक पद यात्रा