ऑपरेशन विजय सुप्रीमों का 60वां जन्मोत्सव रहा ऐतिहासिक

ऑपरेशन विजय सुप्रीमों का 60वां जन्मोत्सव रहा ऐतिहासिक 60 दीप प्रज्वलित कर लोकतंत्र एवं संविधान समीक्षा बिल पर हुआ मंथन

ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह का मुख्य कार्यालय सहित कई जगहों पर संघर्ष दिवस के रूप में मनाया गया 60वां जन्मदिन

ऑपरेशन विजय प्रमुख ने अपने जन्मोत्सव पर देश व समाज हित में तैयार लोकतंत्र एवं संविधान समीक्षा बिल पर की विस्तृत चर्चा

अपने 60वें जन्मदिन पर शिवमंगल सिंह ने कहा लोकतंत्र एवं संविधान समीक्षा बिल 145 करोड़ देशवासियों के हित में जिसे हर हालत में करायेगें लागू
ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह आईपी के 60वें जन्मदिन पर हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं उनके संघर्ष को सराहा*

अपना अब तक का सारा जीवन देश व समाज हित में समर्पित करने वाले पूर्व छाताधारी सैनिक एवं वर्तमान गैर राजनैतिक, देशव्यापी, “ऑपरेशन-विजय” (बुराइयों के खिलाफ जंग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी जिन्होंने 58 साल की उम्र में प्रथम डिवीजन एलएलबी पास कर क्रांतिकारी एडवोकेट के रूप में अपने अभियान को आगे बढ़ने का काम शुरू किया।
जिनका 60वां जन्मदिन 20 नवंबर 2025 को उनके पदाधिकारियों, योद्धाओं एवं शुभचिंतकों ने संघर्ष दिवस के रूप में मनाया, जिस पर पूरे देश से हजारों की संख्या में उनके पदाधिकारियों, योद्धाओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए, उनके संघर्ष की सराहना कर उनके समाज हितार्थ संघर्ष में हर संभव उनका सहयोग करने का वादा किया।
ऑपरेशन विजय के मुख्य कार्यालय में अपने जन्मदिन पर पहुंचे ऑपरेशन विजय प्रमुख ने वहां एकत्रित अपने पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों का उन्हें अग्रिम जन्मदिन की बधाई देने के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा, कि आप लोगों ने अपनत्व दिखाते हुए जो हमें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, उसके लिए हम आप सभी के हृदय से आभारी हैं। ऑपरेशन विजय की कार्यालय में उपस्थित सभी पदाधिकारी योद्धाओं एवं शुभचिंतकों ने उनके साथ 60 दीप प्रज्वलित कर उनके जन्मदिन को मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दीप प्रज्वलित कर जन्मदिन मनाने की प्रक्रिया ऑपरेशन विजय की कार्य योजना का एक हिस्सा है, जिस तरह एक दीप अपने पास भले ही अंधेरा रखता हो लेकिन दूसरों के अंधकार को मिटाकर उन्हें प्रकाशित करता है, उसी तरह से ऑपरेशन विजय के पदाधिकारी एवं योद्धा खुद भले ही तकलीफ उठाते हो लेकिन दूसरों की तकलीफों के लिए दिन-रात कार्य कर समाज को सामाजिक बुराइयों से मुक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं।
जन्मोत्सव कार्यक्रम से पूर्व ऑपरेशन विजय सुप्रीमों शिवमंगल सिंह आईपी ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों के बीच ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग द्वारा तैयार लोकतंत्र एवं संविधान समीक्षा बिल के सभी 28 ऐतिहासिक बदलावों पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला, जिस पर वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग द्वारा तैयार लोकतंत्र एवं संविधान समीक्षा बिल को 145 करोड़ देशवासियों को हित में बताकर इसे लागू करवाने ने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को हर संभव सहयोग देने का वादा किया। वहां उपस्थित पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी तुम लोकतंत्र एवं संविधान समीक्षा बिल पर संघर्ष करो हम सभी तुम्हारे साथ हैं, के नारे लगे।
ऑपरेशन विजय मुख्य कार्यालय में ऑपरेशन विजय सुप्रीमों एवं क्रांतिकारी एडवोकेट शिवमंगल सिंह आईपी के 60वें जन्मोत्सव के कार्यक्रम में सुचेता यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), विवेश कुमार (प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव), संजय यादव (जिलाध्यक्ष) कानपुर देहात, राधेश्याम यादव (जिलाध्यक्ष) कानपुर नगर, रामप्रताप सिंह सेंगर (जिलाध्यक्ष) जालौन, श्री कृष्णा (जिलाध्यक्ष) हमीरपुर सहित भारी संख्या में ऑपरेशन विजय के पदाधिकारी योद्धा एवं शुभचिंतकों के साथ-साथ मीडिया बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद