जीआरपी कानपुर सेंट्रल को मिली सफलता: रेलवे चोरी के 4 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के मामले में अपर सिविल जज कोर्ट से जारी NBW पर कार्यवाही; जाजमऊ से दबोचा गया 23 वर्षीय अब्दुल अलीम

कानपुर-रेलवे में होने वाली चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने बड़ी कार्यवाही की है पुलिस ने लगभग चार वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया है यह गिरफ्तारी अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. के मार्गदर्शन और पुलिस महानिरीक्षक रेलवे मोदक राजेश डी० राव के निर्देशन में हुई है, जिसकी निगरानी पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा लगातार कर रहे थे, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अब्दुल अलीम पुत्र इरशाद, निवासी संजय नगर, जाजमऊ, थाना चकेरी, कानपुर नगर, उम्र लगभग 23 वर्ष के रूप में हुई है, अब्दुल अलीम थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल पर दर्ज मुकदमा नंबर-23053/21, अ0सं0 125/21 धारा 380/411 भादवि (चोरी और चोरी का माल बरामद करने) के एक मामले में वांछित था यह मामला वर्ष 2021 में दर्ज किया गया था लंबे समय से फरार चल रहे अब्दुल अलीम के खिलाफ न्यायालय अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन 5, कानपुर नगर से गैर-जमानती वारंट प्राप्त हुआ था, पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यन्त कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित अभियुक्त की तलाश शुरू की सटीक सूचना के आधार पर, दिनांक 20.11.2025 को समय 22:30 बजे (रात 10:30 बजे), जीआरपी की टीम ने जाजमऊ स्थित संजय नगर में अभियुक्त के ठिकाने पर दबिश दी और उसे उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया जीआरपी अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद उसे आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा इस गिरफ्तारी को रेलवे में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है वारंटी अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल थे, जिसमें प्रयागराज सर्विलांस सेल का भी सहयोग लिया गया ओम नारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी, व0 उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव थाना जीआरपी, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, थाना जीआरपी, हेड कांस्टेबल शिव सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल सुहैल खान, हेड कांस्टेबल नीतेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल हरिपाल यादव, हेड कांस्टेबल चन्द्रेश सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश सोनकर, कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह, कांस्टेबल बलवंत चौधरी, कांस्टेबल आनन्द कुमार, कांस्टेबल जयपाल, कांस्टेबल दीपक यादव (सभी जीआरपी कानपुर सेंट्रल), उपनिरीक्षक राधामोहन और हेड कांस्टेबल शिव प्रकाश (सर्विलांस सेल कार्यालय अनुभाग, प्रयागराज)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद