कानपुर-37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर स्थित क्रिकेट ग्राउंड में 25वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष-2025 का समापन संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर विनोद कुमार सिंह के द्वारा किया गया, सर्वप्रथम प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के द्वारा पीएसी ब्रास बैंड की जोशीली धुन पर मार्चपास्ट करके मुख्य अतिथि को सलामी दी गई क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होने से पहले क्रिकेट ग्राउंड पर राष्ट्रगान का गायन कराया है प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर एवं 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर के मध्य खेला गया जिसमें 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 25 ओवर में 221 रनों का लक्ष्य दिया, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर 22.2 ओवर में 120 रन बना के ऑल आउट हो गई इस प्रकार 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने इस प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया, प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का खिताब आरक्षी कल्पनीत (12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर) को दिया गया प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमें इस प्रतियोगिता में 37वीं वाहिनी कानपुर 33वीं वाहिनी झांसी, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, चतुर्थ व 42वीं वाहिनी प्रयागराज, 34वीं व 36वीं वाहिनी वाराणसी, 20वीं वाहिनी आजमगढ़, 39वीं वाहिनी मिर्जापुर, 48वीं वाहिनी सोनभद्र की टीमों ने प्रतिभाग किया है कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी देकर बधाई दी गई, साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी गण को पुरस्कृत कर भविष्य में भी इसी प्रकार के सफल आयोजनों के लिए प्रेरित किया समापन कार्यक्रम के अंत में पुलिस उपमहानिरीक्षक अतुल शर्मा पीएसी अनुभाग कानपुर द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सेनानायक बीबी चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक सोहराब आलम (केंद्रीय वस्त्र भंडार कानपुर), निरीक्षक गोपनीय इंद्र कुमार, आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र सिंह, प्रभारी शिविरपाल रविंद्र चौधरी, आउटडोर प्रभारी अरविंद शुक्ला, स्पोर्ट्स प्रभारी अंकुर दुबे, हेड क्लर्क विनीत त्रिपाठी सहित अन्य सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
25वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष-2025 का हुआ समापन