सीएफओ के नेतृत्व में दमकल विभाग की त्वरित कार्यवाही, कड़ी मशक्कत के बाद घंटों में पाया गया काबू; जनहानि टली
कानपुर-शहर के औद्योगिक और घनी आबादी वाले फजल गंज क्षेत्र में गुरुवार को उस समय बड़ा हड़कंप मच गया जब थाना फजल गंज के अंतर्गत आने वाले एक विशाल टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई इस आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे आसमान में दूर-दूर तक धुआं छा गया प्रारंभिक सूचना के अनुसार, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। टेंट हाउस के गोदाम में कपड़ा, लकड़ी का सामान, प्लास्टिक और अन्य अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में रखी थी, जिसके चलते आग तेजी से फैली और उसकी लपटें काफी ऊँची उठने लगीं आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, सूचना को गंभीरता से लेते हुए, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) दीपक शर्मा ने तुरंत मोर्चा संभाला उनके दिशा-निर्देश पर फजल गंज फायर स्टेशन से कई दमकल गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर भेजी गई गोदाम तक पहुँचने में आई शुरुआती दिक्कतों के बावजूद, दमकल कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर और सूझ-बूझ से आग बुझाने का अभियान शुरू किया आग की तीव्रता को देखते हुए, इसे बुझाने में दमकल कर्मियों को घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और अथक प्रयास के कारण आग को गोदाम तक ही सीमित रखा जा सका और उसे पूरी तरह बुझा दिया गया, सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है हालाँकि, आग के कारण टेंट और सजावट के सामान से भरे गोदाम में रखा लाखों या करोड़ों रुपये का माल जलकर राख हो गया है अग्निशमन विभाग अब आग लगने के सटीक कारणों और संपत्ति के वास्तविक नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे रोके जा सकें दमकल विभाग की त्वरित कार्यवाही की स्थानीय लोगों ने सराहना की, जिससे आस-पास की रिहायशी इमारतों तक आग फैलने का खतरा टल गया।