केडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर चला ध्वस्तीकरण अभियान; 5000 वर्ग मीटर ग्राम समाज की जमीन पर बनी बाउंड्री वॉल ध्वस्त
कानपुर-कानपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध कब्जों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्यांल और केडीए सचिव के निर्देशन में गुरुवार को ग्राम बारासिरोही में बड़ी कार्यवाही करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया यह अभियान विशेष कार्याधिकारी भूमि बैंक (जोन-2) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ध्वस्तीकरण अभियान के तहत, बारासिरोही ग्राम में चार अलग-अलग आराजी संख्याओं पर हुए अवैध कब्जे को निशाना बनाया, अवैध कब्जा मुक्त कराई गई भूमि का विवरण ग्राम का नाम बारासिरोही, आराजी संख्याएं 1134, 1135, 1138, 1741, कुल रकबा (लगभग): 5000.00 वर्ग मीटर, बाज़ारी मूल्य अनुमानित) लगभग 10.40 करोड़ रुपये, कार्यवाही के दौरान, इन आराजी के अंश भाग पर अवैध रूप से निर्मित की गई बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया गया यह भूमि स्पष्ट रूप से ग्राम समाज, प्राधिकरण के स्वामित्व की थी, जिस पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था अवैध कब्जे को मुक्त कराने की यह पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई कार्यवाही के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए और प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कार्याधिकारी भूमि बैंक (जोन-2) के साथ तहसीलदार, अमीन और भारी संख्या में थाना पुलिस बल भी उपस्थित रहा केडीए प्रशासन ने इस कार्यवाही के बाद आम जनमानस से कड़ी अपील की है कि वे किसी भी शासकीय भूमि पर कब्जा या अतिक्रमण करने से बचें अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा पाए जाने की स्थिति में, संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएंगी प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की निरोधात्मक कार्यवाही भविष्य में भी सतत अभियान चलाकर जारी रहेगी ताकि सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जा सके।