नित्या हॉस्पिटल का पहला वर्षगांठ समारोह सम्पन्न, गरीब व ग्रामीण मरीजों को समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर

संवाददाता मनीष गुप्ता

कानपुर। कल्याणपुर के आवास विकास-3, नियर सरिता पैलेस, पनकी रोड स्थित नित्या हॉस्पिटल में सोमवार को अस्पताल की पहली वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में डॉक्टर, स्टाफ और स्थानीय लोगों की विशेष उपस्थिति रही।

अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. सुमित सिंह चौहान ने बताया कि नित्या हॉस्पिटल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य गरीब और दूरदराज़ क्षेत्रों के मरीजों को कम लागत पर बेहतर और विश्वसनीय उपचार उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई अस्पतालों में लापरवाही और महंगे इलाज के कारण गरीब मरीज ठगे जाते हैं। ऐसे समय में नित्या हॉस्पिटल मरीजों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए कार्य कर रहा है।

डॉ. सुमित सिंह चौहान ने कहा—
“हमारा लक्ष्य है कि मरीज पैसों के अभाव में उपचार से वंचित न रहे। नित्या हॉस्पिटल में हम कम कीमत पर सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करते हैं, ताकि हर मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट सके।”
कार्यक्रम में अस्पताल के डायरेक्टर विजय साहू, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सूरज, तथा एडवोकेट जितेंद्र पाल ‘दादा’ भी मौजूद रहे। सभी ने अस्पताल के सफल संचालन और सेवाओं की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. अनुराग गुप्ता, सहित अनेक डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और सहयोगी उपस्थित रहे।
सभी ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और नित्या हॉस्पिटल को आगे भी गरीब मरीजों के लिए आशा का केंद्र बने रहने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद