किदवई नगर में वैदिक अध्ययन से जुड़े केंद्र की शुरुआत

कानपुर-आध्यात्मिक एवं ज्योतिषीय जगत में एक नए अध्याय का श्रीगणेश करते हुए, दक्षिणा ज्योतिष संस्थान एवं संतुष्टि रत्न केन्द्र के नूतन कार्यालय का रविवार को किद‌वई नगर में भव्य शुभारंभ किया गया इस केंद्र का लक्ष्य ज्योतिष, वास्तुशास्त्र और रत्न संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करना है शुभारंभ समारोह का आरंभ प्रखर आचार्यों द्वारा किए गए विशाल हवन पूजन के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ इसके उपरांत, किद‌वई नगर विधायक महेश त्रिवेदी, चैतन्य अरुण पुरी महाराज और माया वर्मा (अध्यक्ष, जंगली देवी मंदिर ट्रस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान का औपचारिक फीता काटकर शुभारंभ किया गया इस अवसर पर, मुख्य अतिथि विधायक महेश त्रिवेदी ने संस्थान के प्रोपराइटर पंडित विजय पाण्डेय को शुभकामनाएं दीं और ज्योतिष विज्ञान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए विधायक त्रिवेदी ने कहां कि”ज्योतिष विज्ञान हमारे प्राचीन ज्ञान का अभिन्न अंग है जो केवल भविष्य बताने का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों को उनके कर्मों और सही दिशा के प्रति जागरूक करता है यह समाज को उचित मार्गदर्शन देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है मैं कामना करता हूँ कि यह ‘दक्षिणा ज्योतिष संस्थान’ लोगों के जीवन में संतुष्टि और सकारात्मकता लाए, इस मौके पर संस्थान के प्रोपराइटर पंडित विजय पाण्डेय (ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्री) ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि “जगत जननी मां जंगली देवी जी की महान अनुकंपा से स्थापित यह नूतन कार्यालय अब ज्योतिष, वास्तुशास्त्र और रत्न संबंधी मार्गदर्शन के लिए एक प्रमुख केंद्र बनेगा हमारा प्रयास रहेगा कि हम अपनी सेवाओं से लोगों के जीवन की समस्याओं को कम कर सकें और उन्हें ‘संतुष्टि’ की अनुभूति करा सकें” इस मौके पर आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई एवं बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा ने भी पंडित विजय पांडे को नवीन कार्यालय की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्र लोगों को सही राह दिखाने और उनके जीवन में खुशहाली लाने में सहायक सिद्ध होगा।” उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ज्योतिष प्रेमी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने संस्थान के सफल संचालन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद