मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत घरेलू हिंसा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कानपुर-मिशन शक्ति 5.0 के तहत घरेलू हिंसा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वन स्टॉप सेंटर, गोल चौराहा में हब टीम द्वारा एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में स्पेशल विधिक सलाहकार दिशा अरोड़ा ने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध सहायता सेवाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की उन्होंने बताया कि पीड़ित महिलाओं को मनोवैज्ञानिक सहयोग, कानूनी सलाह तथा उनके अधिकारों एवं संबंधित कानूनों की जानकारी किस प्रकार सरल और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई जा सकती है श्रीमती अरोड़ा ने उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा की स्थिति में उठाए जाने वाले आवश्यक त्वरित कदमों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सुरक्षा, परामर्श, कानूनी प्रक्रिया तथा समाज में महिलाओं द्वारा परस्पर सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि सही जानकारी का समय पर उपलब्ध होना पीड़ित महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाता है हब टीम द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न सूचना सामग्री वितरित की गई तथा सरकारी हेल्पलाइन, उपलब्ध सेवाओं एवं सहायता तंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने घरेलू हिंसा विषयक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की और इस पहल को सराहनीय बताते हुए जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद