प्रजापति महासभा ने सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक उत्थान हेतु कसी कमर

​सामूहिक विवाह और उत्पीड़न पर त्वरित कार्यवाही पर जोर; हर क्षेत्र में होगी जागरूकता बैठकों

​कानपुर-प्रजापति महासभा कानपुर उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने रविवार को संगठन के महासचिव हरिश्चंद्र प्रजापति के निवास, दामोदर नगर, कानपुर नगर पर एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय बैठक आयोजित की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रजापति समाज की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने के प्रस्तावों पर गहन चर्चा करना रहा​बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव और विचार व्यक्त किए सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि कानपुर जनपद के उन सभी क्षेत्रों में, जहाँ प्रजापति समाज की सघन आबादी है, वहाँ जागरूकता बैठकें आयोजित की जाएंगी इन बैठकों का लक्ष्य समाज के उत्थान पर चर्चा करके शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से समाज की स्थिति को मजबूत करना और राजनीतिक क्षेत्र में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है ​संगठन के पदाधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि कानपुर जनपद में होने वाली हर बैठक में, पदाधिकारी अपने साथ समाज के एक नए व्यक्ति को अवश्य लेकर आएं, जिससे संगठन का विस्तार हो और अधिक से अधिक लोग जागरूकता अभियान से जुड़ सकें ​बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि यदि प्रजापति समाज के किसी भी व्यक्ति का कहीं भी उत्पीड़न हो रहा हो, तो उसकी सूचना तुरंत संगठन तक पहुँचाई जाए संगठन प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर पीड़ित व्यक्ति की त्वरित मदद सुनिश्चित करेगा ​सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आसपास के जनपदों में सामूहिक विवाह समारोहों के प्रसार हेतु पर्चों और पोस्टरों के माध्यम से जानकारियां पहुंचाने का निर्णय लिया गया इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि समाज के लोग सामूहिक विवाह समारोह का अधिकतम लाभ ले सकें और अपने वर-वधू योग्य पुत्र-पुत्रियों का पंजीकरण कराकर इस पुनीत कार्य में सहयोग दें ​इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, मदन पाल प्रजापति, मुकेश वर्मा प्रजापति, संरक्षक रामपाल प्रजापति, हरिश्चंद्र प्रजापति, राजेश प्रजापति, सरोज प्रजापति, अनूप प्रजापति, आकाश प्रजापति, संजय प्रजापति, सुनील प्रजापति, शोभित, बृजमोहन, उमेश चंद्र, संजू प्रजापति, दुर्ग विजय प्रजापति, अशोक प्रजापति सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद