सेंट्रल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर; हेल्पलाइन नंबर्स की दी गई विस्तृत जानकारी
कानपुर-उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति’ के फेज 5 के अंतर्गत, कमिश्नरेट कानपुर नगर की पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में, रविवार को थाना जाजमऊ क्षेत्र के सेंट्रल पार्क में एंटी रोमियो टीम जाजमऊ द्वारा एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में सेंट्रल पार्क में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं टीम ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और किसी भी आपात स्थिति में उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की जागरूकता अभियान के दौरान, एंटी रोमियो टीम ने विभिन्न सरकारी और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग और उनके महत्व से लोगों को अवगत कराया टीम ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को निम्नलिखित प्रमुख हेल्पलाइन नंबर्स की विस्तृत जानकारी दी: 101: फायर सर्विस (आग लगने पर), 102: एम्बुलेंस सेवा (स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल), 108: आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा, 112: आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (पुलिस, फायर, एम्बुलेंस), 181: महिला हेल्पलाइन (घरेलू हिंसा आदि के लिए), 1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090: वीमेन पावर लाइन (फोन पर यौन उत्पीड़न की शिकायत) 1098: चाइल्ड हेल्पलाइन (बच्चों की मदद के लिए), 1930: साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग हेल्पलाइन टीम ने जोर देकर कहा कि इन नंबर्स का उपयोग करके महिलाएं और बालिकाएं किसी भी संकट, उत्पीड़न, या आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं यह कार्यक्रम महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।